PM-Kisan Samman Nidhi: किसानों को यह भी बताया कि अगर उनका बैंक खाता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए एक्टिव नहीं है, तो वे अपनी बैंक शाखा या डाकघर से खाता अपडेट करवा सकते हैं। नया खाता भी खुलवा सकते हैं। कृषि उप संचालक दीपक कुमार नायक ने बताया, योजना का लाभ लेने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीयन जरूरी है। इसके लिए आधार, राशन कार्ड, बी-1, ऋण पुस्तिका, मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक की छाया प्रति जरूरी है।