
टॉर्च की रोशनी में पांच घंटे का बचाव अभियान (Photo Patrika)
Mahanadi Flood News: बलौदाबाजार जिले में मानसूनी बारिश और उफनती नदियों के बीच बलौदा बाजार.भाटापारा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के नेतृत्व में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु मुस्तैदी से डटी है। गुरुवार देर रात थाना लवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुरमा में उफनती महानदी एवं स्थानीय नाले के जलभराव में फंसे एक ही परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया।
पुलिस टीम ने मानवता और कर्तव्यपरायणता की अपूर्व मिसाल पेश की। ग्राम तुरमा स्थित महानदी किनारे एक मकान में रह रहे चार ग्रामीण दो पुरुष, दो महिला बाढ़ के पानी में बुरी तरह घिर गए थे। उन्हें पूर्व में कोटवार से सतर्क किया गया था, पर वे बाहर नहीं निकल सके। पानी तेजी से बढऩे से स्थिति गंभीर हो गई और गांव तक पहुंचना अवरुद्ध हो चुका था। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आपातकालीन राहत व बचाव टीम को तत्काल मौके पर भेजा। ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की व्यवस्था कर बचाव टीम नाव व जीवनरक्षक उपकरणों के साथ शाम लगभग छह बजे प्रभावित स्थल पहुंची।
घने अंधेरे और उफनते पानी में टॉर्च की रोशनी में पांच घंटे का बचाव अभियान चला। अमेरा नगर सेना की गोताखोर टीम, निरीक्षक लखेश केवट, धीरेंद्र दुबे और थाना लवन पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर साहसिक बचाव कार्य किया। रात के अंधेरे और महानदी के तेज बहाव के बावजूद, पुलिस जवानों ने टॉर्च व सर्चलाइट की रोशनी के सहारे जोखिम भरा अभियान जारी रखा। लगातार पांच घंटे चले इस अभियान के बाद रात ग्यारह बजे सभी चार ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
बचाव कार्य आसान नहीं था। एक ओर महानदी का तेज बहाव था तो दूसरी ओर रात का घना अंधेरा। ऐसे हालात में पुलिस टीम ने टॉर्च और सर्चलाइट की मदद से अभियान जारी रखा। रेस्क्यू में अमेरा नगर सेना की गोताखोर टीम, निरीक्षक लखेश केवट, धीरेंद्र दुबे, थाना लवन पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने पूरी सावधानी और रणनीति के साथ बाढ़ के पानी में फंसे परिवार तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकाला। करीब पांच घंटे की लगातार मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे चारों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने भी नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या स्थानीय थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
Updated on:
01 Aug 2026 12:56 pm
Published on:
01 Aug 2026 12:51 pm
