21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: 16 वार्डों में BJP ने मारी बाजी, ऐतिहासिक जीत पर मंत्री को धान से तौलकर किया समानित..

CG Election 2025: बलौदाबाजार जिले के पालिका चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने शानदार विजय रैली निकाली। बैं

2 min read
Google source verification
CG Election 2025: 16 वार्डों में BJP ने मारी बाजी, ऐतिहासिक जीत पर मंत्री को धान से तौलकर किया समानित..

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पालिका चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने शानदार विजय रैली निकाली। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस भव्य रैली ने पूरे शहर को उत्साह से भर दिया।

रैली में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. समन जांगड़े, विजय केसरवानी, पुष्पराज वर्मा, मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, टेसूलाल धुरंधर, नीलम सोनी, सुनीता वर्मा, राजेश वर्मा, कपिल कश्यप समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद और स्थानीय पार्षद शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

यह भी पढ़ें: CG election 2025: कल रात 12 बजे तक ही कर सकेंगे चुनाव का प्रचार, रात 10 बजे तक ही होगा माइक का उपयोग

CG Election 2025: मिठाइयां बांटी

रैली के दौरान दिलचस्प स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मंत्री टंकराम को धान से तौलकर उनका समान किया। वहीं, नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष अशोक जैन को फल से तौलकर समान किया गया। मंत्री ने भाजपा की अभूतपूर्व सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, भाजपा का एक साल का कार्यकाल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जनता ने इसी कार्यशैली पर अपनी मुहर लगाई है। भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास और समर्थन निरंतर बढ़ रहा है। हम विकास को और तेज गति देंगे नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने भी जनता के अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह जनता की जीत है।

16 वार्डों में भाजपा ने मारी बाजी

बलौदाबाजार जिले के पालिका चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। नगर के कुल 21 वार्डों में भाजपा ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 5 वार्डों में सफलता मिली। भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 9302 वोट हासिल किए। उन्होंने वार्ड 1 से लेकर वार्ड 21 तक कई वार्डों में जीत दर्ज की। इसमें सबसे ज्यादा वोट वार्ड 8 से 759 वोट मिले।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेन्द्र जायसवाल को कुल 5912 वोट मिले। उन्हें वार्ड 1 से लेकर वार्ड 21 तक विभिन्न क्षेत्रों से वोट मिले, लेकिन किसी वार्ड में भाजपा से मुकाबला नहीं कर पाए। कांग्रेस को जिन 5 वार्डों में जीत मिली, वहां पर भी भाजपा से कड़ी टक्कर मिली।

सबसे ज्यादा वोट वाले भाजपा के तीन पार्षद…

हरजीत सिंह सलूजा (वॉर्ड 6), 415 वोट से जीत

सतीश पटेल (वॉर्ड 8), 410 वोट से जीत

अमितेश नेताम (वॉर्ड 2), 294 वोट से जीत

सबसे कम वोट से जीतने वाले कांग्रेस के 3 पार्षद…

सुरेश घृतलहरे (वॉर्ड 11), 13 वोट से जीत

शेख सलमान (वॉर्ड 17), 30 वोट से जीत

अंजनी पात्रे (वॉर्ड 1), 44 वोट से जीत