28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: महिलाएं बनाएंगी सरकार.. क्योंकि 21 में से 17 वार्डों में इन्हीं का दबदबा

CG Election 2025: बलौदाबाजार जिले में नगरीय निकाय चुनावों में इस बार महिला मतदाताओं की अहम भूमिका नजर आ रही है।21 वार्डों में से 17 वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2025: जीत-हार के गुणा-भाग में लगे प्रत्याशी, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे..

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नगरीय निकाय चुनावों में इस बार महिला मतदाताओं की अहम भूमिका नजर आ रही है। बलौदाबाजार नगर पालिका के 21 वार्डों में से 17 वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। ऐसे में पालिका के चुनावी परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि महिलाएं किस प्रत्याशी या दल के पक्ष में मतदान करती हैं।

दिसंबर 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, बलौदाबाजार नगर पालिका में कुल 22,899 मतदाता हैं। इनमें 11,067 पुरुष और 11,832 महिला मतदाता हैं। आंकड़ों के आधार पर 17 वार्डों में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

CG Election 2025: ये सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित…

यही कारण है कि इस बार महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कॉन्ग्रेस और भाजपा, दोनों ही सक्रिय हैं। दोनों दलों ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने विशेष योजनाओं और प्रचार नीतियों को लागू किया है। इसके तहत सत्ताधारी भाजपा महतारी वंदन योजना का प्रचार जोर-शोर से किया है। वहीं कॉन्ग्रेस नेत्रियों, महिला अध्यक्षों और युवती इकाई की अध्यक्षों के जरिए महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की जुगत में है।

(दिसंबर 2024 के आंकड़े)

पालिका के 21 वार्डों में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें वार्ड 1, 3, 4, 15, 16, 19 और 20 शामिल हैं। इन 7 आरक्षित वार्डों में महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। बाकी 14 वार्डों में महिला मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं क्योंकि इन वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। चुनाव के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या की पड़ताल से पता चलता है कि चार वार्डों में ही पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है।