31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: 5 किलो गांजा के साथ दो युवक धराए, मोबाइल और बाइक भी जब्त

CG News: पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5.280 किलो गांजा, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए। जब्ती की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपए आंकी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 16 Jul 2025, 9:58 AM IST

पांच किलो गांजा के साथ दो पकड़ाए (Photo source- Patrika)

पांच किलो गांजा के साथ दो पकड़ाए (Photo source- Patrika)

CG News: बिलाईगढ़ पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5.280 ग्राम गांजा कीमत 50 हजार रुपए और परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमत 20 हजार रुपए और दो नग मोबाइल कीमत 20 हजार रुपए कुल 90 हजार रुपए जब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम नरेश नायक (35) पिता रोहित, निवासी ग्राम डभरा थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हेमंता प्रधान (28) पिता गोपाल, ग्राम अरड़ा, सोनपुर, जिला सोनपुर ओडिशा बताया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर आ रहा है।

CG News: इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताया जगह पर घेराबंदी कर ओडिशा से मोटर साइकिल में आ रहे दो संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से पांच पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 5 किलो 280 ग्राम, घटना में प्रयुक्त मोबाइल और एक डिस्कवर मोटर साइकिल जुमला कीमत 90 हजार रुपए जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रआर सुरेंद्र सिदार, आरक्षक श्रवण टंडन, राम पटेल, राजकुमार साव, लक्ष्मी पटेल, दिलीप स्नेही एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़