31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime: अटल आवास में छापेमारी, 400 से अधिक घरों में दी दबिश, 1 किलो गांजा, 3 चाकू व एक तलवार जब्त

CG Crime: अवैध कारोबार पर लगाम लगाने बाहर से आए मुसाफिरों, फेरी वालों, अवैध अप्रवासी एवं अन्य गुंडा, बदमाश व संदिग्धों की पहचान के लिए अभियान चलाकर अटल आवास पेंड्री में लगभग 400 से अधिक घरों को चेक किया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 27 Jun 2025, 1:46 PM IST

CG Crime: अटल आवास में छापेमारी, 400 से अधिक घरों में दी दबिश, 1 किलो गांजा, 3 चाकू व एक तलवार जब्त

अटल आवास में छापेमारी, 400 से अधिक घरों में दी दबिश (Photo Patrika)

CG Crime: शहर में लगातार बढ़ते हत्या व अन्य अपराध के अलावा अवैध रूप से हो रही शराब व गांजा की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराध व अवैध कारोबार को लेकर पत्रिका लगातार खबर प्रकाशन कर पुलिस प्रशासन को अवगत करा रहा है। पत्रिका की खबर के बाद पुलिस ने अब अपराधियों पर सख्ती शुरू की है। पुलिस ने बुधवार को शहर के सबसे संदिग्ध एरिया अटल आवास पेंड्री में दलबल के साथ दबिश दी। यहां पर लगभग 400 से अधिक घरों की जांच की।

यह भी पढ़ें: Notice to Teachers: स्कूल खुलते ही शिक्षकों की बड़ी लापरवाही! DEO की छापेमारी से मचा हड़कंप, 19 को नोटिस जारी

जांच के दौरान कुछ घरों से संदिग्ध लोगों के पास से चाकू, तलवार के अलावा गांजा व नशे के अन्य सामान बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा शहर में अपराधिक घटनाओं व अवैध कारोबार पर लगाम लगाने बाहर से आए मुसाफिरों, फेरी वालों, अवैध अप्रवासी एवं अन्य गुंडा, बदमाश व संदिग्धों की पहचान के लिए अभियान चलाकर अटल आवास पेंड्री में लगभग 400 से अधिक घरों को चेक किया।

1 किलो गांजा, 3 चाकू व एक तलवार जब्त

इस दौरान यहां के घरों में रहने वाले लोगों की भी तलाशी ली गई। वहां रह रहे मकान मालिकों, किरायदार व अन्य बाहरी मुसाफिरों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लोगों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर तस्दीक की गई। गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश तथा उपद्रवी तत्वों की भी चेकिंग की गई। इस दौरान 1.099 किलोग्राम गांजा,1 नग डिजिटल तराजू मिलने पर आरोपी सुनील मरकाम पिता भरत मरकाम निवासी अटल आवास पेंड्री को गिरतार किया गया। अन्य 3 आरोपियों के पास से धारदार चाकू एवं तलवार मिलने पर सभी के विरूद्ध आर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।