जिले में बीते कुछ वर्ष से नशीले मादक द्रव्यों की खपत कई गुना बढ़ गई है। जिले में शराब के साथ ही साथ सूखा नशा जैसे गांजा, नशीली टेबलेट, सालूशन तथा अन्य कई प्रकार के मादक द्रव्य खुलेआम बिक रहे हैं। पुलिस की कार्यवाही इन मादक पदार्थों के विक्रेताओं के लिए पर्याप्त नहीं हो रही है जिसकी वजह से इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जानकारों के अनुसार जिले में बढ़ते अपराध के पीछे एक बड़ी वजह युवाओं की नशाखोरी भी सामने आ रही है।