25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमाई करने मां – बाप जाने वाले थे दूसरे राज्य, इधर नाबालिग बेटी हो गई दुष्कर्म का शिकार

पड़ोसी गांव वाले ने नाबालिग छात्रा से किया था दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 22 Oct 2019, 8:32 PM IST

कमाई करने मां - बाप जाने वाले थे दूसरे राज्य, इधर नाबालिग बेटी हो गई दुष्कर्म का शिकार

कमाई करने मां - बाप जाने वाले थे दूसरे राज्य, इधर नाबालिग बेटी हो गई दुष्कर्म का शिकार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के चपेट में एक और नाबालिग आई है। दुष्कर्म, लड़ाई और चोरी जैसे संगीन अपराध प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहे है। छत्तीसगढ़ पुलिस को कई मामलों में कामयाबी मिली है लेकिन क्राइम पूर्ण रूप से थमने का नाम नमहि ले रहे हैं। दरअसल बलौदाबाजार जिले अंतर्गत कसडोल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Sex Racket सरगना के खिलाफ लिखवाया था नाबालिग ने FIR, अब लड़की के पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376 व 4 पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसडोल नगर वार्ड क्रमांक 1 निवासी सुनील पिता चंदूलाल निषाद ने 8 अक्टूबर की रात नगर के समीपस्थ गांव की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी आप बीती प्रार्थिया ने सखी सहेली केन्द्र बलौदाबाजार को बताई थी। जिस पर सखी सहेली केन्द्र के द्वारा पुलिस थाना कसडोल को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सखी सहेली केन्द्र के पत्र मिलते ही थाना प्रभारी डीबी उईके ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

राजधानी पुलिसकर्मी अपने ही विभाग से लूट रहे रुपए, अधिकारी से कर्मचारी तक इस खेल में है शामिल

थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मां-बाप कार्य करने अन्य प्रान्त को जाने वाले थे। छात्रा को साथ चलने को कहा, लेकिन वह पढ़ाई करने के वास्ते जाने से इनकार कर दिया। तब उसके पिता ने 19 अक्टूबर को छात्रा को लेकर थाना पहुंचे । जहां पर थाना प्रभारी ने सखी सहेली केन्द्र बलौदाबाजार भेज दिया। सखी सहेली केन्द्र में छात्रा ने वहां के कर्मचारियों को अपनी आप बीती बताते हुए मां-बाप के साथ नहीं जाने का कारण बताई। दूसरे ही दिन 20 अक्टूबर को वहां से वापस अपने घर आ गई। घटना के संबंध में छात्रा ने अपने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी थी।

Click & Read More Chhattisgarh News.

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग