12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: इस बार जांच-परखकर करेंगे मतदान

CG Election News: पत्रिका जनादेश यात्रा अपने अगले पड़ाव पर सिमगा पहुंची।

2 min read
Google source verification
पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: इस बार जांच-परखकर करेंगे मतदान

पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: इस बार जांच-परखकर करेंगे मतदान

सिमगा। CG Election News: पत्रिका जनादेश यात्रा अपने अगले पड़ाव पर सिमगा पहुंची। यहां कार्यक्रम में स्थानीय जनता के साथ-साथ अलग-अलग पार्टियों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधायक बेहतर काम कर रहे हैं। वहीं दूसरे कार्यकर्ताओं ने बेहतर स्कूल और स्वास्थ्या व्यवस्था की जरूरतों पूरा करने की बात कही। लेकिन यहां देखा गया कि स्थानीय मुद्दे गायब रहे। प्रदेश की राजनीति के सवाल-जवाब कार्यकर्ता देते रहे। इसी तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर निश्चिंत होने की बात कह रहे थे।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting 2023 : बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान, बोले- हमें विश्वास है बीजेपी जीतेगी

उनका कहना था कि किसानों के हक में सरकार काम कर रही है। इस बार भी कर्ज माफी कर रही है। स्थानीय लोग अधिकतर किसान हैं। इसका फायदा लोगों को सीधे मिलेगा। साथ ही धान की अधिक कीमत और महिलाओं को सालाना अधिक रुपए देने की बात कही गई है। ये वादा निभाने की बात कह रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि इस बार परिवर्तन की जरूरत है, क्योंकि मूलभूत समस्याओं पर बात नहीं होती है। सिर्फ नेता अपनी झोली भर रहे हैं। जनता के काम नहीं हो रहे।

यह भी पढ़ें: पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: मैदान नहीं, इसलिए खेल में पिछड़ रहे

विकास ही है मुद्दा

नीरज शर्मा ने कहा कि विकास ही चुनाव का मुख्य मुद्दा है। प्रलोभन की राजनीति काम नहीं आएगी। बीते सालो में विकास की गति काफी धीमी हुई है। हर जगह की सड़कें खराब हैं। सिमाग में धूल और प्रदूषण की समस्या भी काफी है। इसलिए लोग जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे।

नहीं पड़े किसी प्रलोभन में

नीरज जैन ने कहा, सिमगा में रहने वालों ने कभी भी प्रलोभन और जात-पात की राजनीति के आधार पर वोट नहीं किया है। यहां जो प्रत्याशी बेहतर काम करता है, जनता उसे ही मौका देती है। जो प्रत्याशी काम नहीं करता है, उसे किसी भी स्थिति में वोट नहीं करते। यही सिमगा की खासियत रही है। आज यहां की सड़के, नाली, स्ट्रीट लाइट सब खराब है। फ्री पानी के कनेक्शन के लिए लोगो से तीन हज़ार रूपए वसूले जा रहे है।

धान की सही कीमत मिले

घनश्याम साहू ने कहा कि हम आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए हमें सबसे पहली मांग किसानों का धान जो सरकार सबसे अधिक रुपए में खरीदेगी उसी को वोट करेंगे, क्योंकि इसके अलावा हमारे पास और कुछ आय का साधन नहीं है। साथ ही कहा कि महिलाओं को रुपए देने की बात कही गई है। इस पर अगर भाजपा या कांग्रेस जिसकी भी सरकार बने उन्हें हर माह राशि देने की घोषणा की गई है, उतनी दी जाए।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase Voting: हर 2 घंटे में इस तरह बढ़ा वोटों का प्रतिशत, सरगुजा में शाम 5 बजे तक 67 प्रतिशत हुई वोटिंग

एक दिन का विधायक...

शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में करूंगा काम

जनादेश यात्रा में एक दिन का विधायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नाम से लोग अभियान में शामिल होने की बात कही। इसके बाद एक दिन का विधायक बनने की इच्छा जताते हुए टीकाराम साहू ने बताया कि वह एक ही दिन में कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे, जिससे उनके विधासभा क्षेत्र के सभी युवाओं को नौकरी मिल जाए। वहीं उन्होंने कहां कि नौकरी के लिए सबको पढ़ाई की जरुरत पड़ती है। इसलिए वह एक दिन का विधायक बनते ही सबकी शिक्षा भी मुफ्त कर देंगे। इसके अलावा सभी परिवारों का इलाज मुफ्त की भी व्यवस्था करेंगे।