हर 2 घंटे में इस तरह बदला मतदान प्रतिशत
निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 9 बजे पहला आंकड़ा जारी किया गया। इसके अनुसार सरगुजा जिले की 3 सीटों पर 5.56 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि 11 बजे तक यह आंकड़ा 20 प्रतिशत को पार कर गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा में 19.19 प्रतिशत, अम्बिकापुर में 22 प्रतिशत तथा सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 19.4 प्रतिशत मतदान हुआ।