25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Baloda Bazar / आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिस ने की गुंडागर्दी, इस तरह की धमकी देकर वसूले हजारों रुपए, फिर बाल खींचकर पीटा…वीडियो वायरल

आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिस ने की गुंडागर्दी, इस तरह की धमकी देकर वसूले हजारों रुपए, फिर बाल खींचकर पीटा…वीडियो वायरल

Baloda Bazar Crime News: कोई रंगदारी करे तो पुलिस बचाएगी। पुलिसवाले ही रंगदारी करने लगें तो कौन बचाएगा! सेल से लगे बया पुलिस चौकी में ऐसा ही मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Mar 2024, 3:24 PM IST

police_chauki.jpg

Chhattisgarh Crime: कोई रंगदारी करे तो पुलिस बचाएगी। पुलिसवाले ही रंगदारी करने लगें तो कौन बचाएगा! सेल से लगे बया पुलिस चौकी में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिसवालों ने दो आदिवासी महिलाओं को शराब के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दोनों से 15-15 हजार रुपए ऐंठ लिए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े दो वीडियो तेजी से वायरल हुए। खबर आग की तरह फैली। विभाग के उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है।

यह भी पढ़े: Janjgir Champa: शिक्षा विभाग मेहरबान! फर्जी मार्कशीट के सहारे यह शिक्षक कर रहा नौकरी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें आदिवासी महिला सुशीला बरिहा बता रहीं हैं कि बुधवार की सुबह पुलिसवालों ने उनके घर छापा मारा। हैड कॉन्स्टेबल अवस्थी और कॉन्स्टेबल कश्यप ने उसकी और एक महिला के घर की तलाशी ली। फिर बिना महिला आरक्षक उसके बाल खींचते हुए उसे थाने ले गए। यहां उसे शराब बेचने के मामले में फंसाने की बात कहते हुए 30 हजार रुपए की मांग की गई। उसने बताया कि किसी तरह उसने 15 हजार मे पुलिसवालों को राजी किया।

इसी तरह दूसरा वीडियो कुरकुटी गांव से वायरल हुआ। इसमें आदिवासी युवक शकरलाल बरिहा बता रहा है कि 2 पुलिसवाले उसके घर में घुस गए। तलाशी लेने लगे। इसके बाद प%ी को उठाकर थाने ले गए। चौकी में उसे महुआ शराब बेचने के मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी औश्र 15 जार वसूल लिए।

यह भी पढ़े: शर्मसार! युवक ने नाबालिग को बनाया अपना शिकार, बीच रास्ते में ही कर दिया कांड, पीड़िता के चीखने पर फरार हुआ आरोपी