10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास को मिली नई रफ्तार, मंत्री टंकराम ने दी 1.24 करोड़ की सौगात

Sarangarh News: बिलाईगढ़ में 1.24 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र को नई सौगात दी।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

मंत्री टंकराम ने दी 1.24 करोड़ की सौगात (photo Patrika)

Chhattisgarh Government News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों और सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने से जिला मुख्यालय में विभागीय कामकाज के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पशु चिकित्सा विभाग को मिला नया जिला कार्यालय

मंत्री टंकराम वर्मा ने 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित जिला पशु चिकित्सा कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। नए भवन से विभागीय गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी और अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा। जिले में पशुधन से जुड़े मामलों और पशु चिकित्सा सेवाओं के बेहतर संचालन की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त भवन और वार्ड

लोकार्पण किए गए विकास कार्यों में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्माण भी शामिल हैं। मंत्री ने 50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीजीएमएससी (CGMSC) के अतिरिक्त कक्ष, बीपीएचयू (BPHU) भवन और जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से मेडिसिन वार्ड के लोकार्पण से सामान्य चिकित्सा से जुड़े मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।

कॉलेज में भी बढ़ी सुविधाएं

सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया गया।अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने से कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

किसानों को बांटे अधिकार अभिलेख

सारंगढ़ प्रवास के दौरान मंत्री ने मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों से संबंधित अधिकारों का दस्तावेजीकरण किया जाता है। अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति से जुड़े अधिकारों के प्रमाण के रूप में दस्तावेज उपलब्ध होते हैं। इस अवसर पर किसानों और हितग्राहियों को योजना के महत्व की जानकारी भी दी गई।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग