बलौदाबाजार में घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन से रसोई गैस (Photo Patrika)
Natural Gas Pipeline: महानगरों की तर्ज पर अब बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निवासियों को भी रसोई गैस सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में जिलेवासियों को सीधे पाइपलाइन के जरिए सुरक्षित और निर्बाध पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय में एचसीजी रायपुर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रोजेक्ट की अद्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, अन्य संबंधित विभागों और पंचायतों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके।
पाइपलाइन गैस सेवा शुरू होने से आम जनता को सिलेंडर रिफिलिंग की झंझट से राहत मिलेगी। पीएनजी गैस अत्यंत सुरक्षित है, जिसमें सिलेंडर की तरह ब्लास्ट होने का खतरा नहीं रहता है और उपभोक्ता को मीटर रीडिंग के अनुसार ही बिल का भुगतान करना होगा। यह सुविधा आर्थिक रूप से किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद अनुकूल साबित होगी। एचसीजी के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुख्य नेटवर्क और घरेलू कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य रायपुर से शुरू होकर जिले के सिमगा तक पहुंच गया है। वर्तमान में सिमगा विकासखंड के ग्राम केसदा में काम चल रहा है। पीएनजी का कनेक्शन पाइपलाइन के आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, अस्पतालों और शहरी क्षेत्रों में दिया जाएगा। मुख्य पाइपलाइन घर के सामने से गुजरेगी, जहां जगह-जगह कनेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे और यहीं से घरों की रसोई तक कनेक्शन दिए जाएंगे।
पाइपलाइन गैस सेवा शुरू होने से आम जनता को सिलेंडर रिफिलिंग की झंझट से राहत मिलेगी। पीएनजी गैस अत्यंत सुरक्षित है, जिसमें सिलेंडर की तरह ब्लास्ट होने का खतरा नहीं रहता है और उपभोक्ता को मीटर रीडिंग के अनुसार ही बिल का भुगतान करना होगा। यह सुविधा आर्थिक रूप से किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद अनुकूल साबित होगी। एचसीजी के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुख्य नेटवर्क और घरेलू कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
Updated on:
06 Aug 2026 01:06 pm
Published on:
06 Aug 2026 01:03 pm