
जनपद पंचायत अध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल
बलरामपुर। CG Breaking News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के बाद अब जनपद पंचायत कुसमी के अध्यक्ष हुमंत सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने कुसमी के आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में चिंतामणि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ही भाजपा में प्रवेश किया हैं।
बता दें कि चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की हैं, तब से ही कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही हैं। अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का हाथ थाम रहे हैं।
हुमंत सिंह ने कहीं यह बात
भाजपा में शामिल हुमंत सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनकी घर वापसी है। चिंतामणि महाराज के टिकट कटने से हमारे समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा था। जिसकी वजह से वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं विधायक चिंतामणि महाराज ने कहा कि निश्चित तौर पर जहां-जहां अपने समाज के लोग हैं. वहां कांग्रेस को आगे भी झटका लगेगा।
यह भी पढ़े: cg election 2023 शाह आज जारी करेंगे भाजपा का घोषणा पत्र, ये नेता भी होंगे शामिल
Published on:
03 Nov 2023 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
