
CG Election Breaking : कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज आज BJP में होंगे शामिल, अंबिकापुर से T.S सिंहदेव के खिलाफ लड़ सकते है चुनाव
बलरामपुर। cg election 2023 : कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज आज भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले है। इसके लिए अंबिकापुर जिले के राजमोहिनी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
चिंतामणि महाराज सामरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक है। पार्टी में शामिल होने दोपहर 12 से 2 बजे के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में चिंतामणि महाराज बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
बताया जा रहा कि, चिंतामणि महाराज अंबिकापुर से कांग्रेस के टी.एस देवसिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब 6 दिन ही बाकी है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होगा। पहली वोटिंग 7 नवंबर और दूसरे चरण में मतदान 17 नवंबर को होगा। वहीं 3 दिसंबर को वोट की गिनती होगी।
Published on:
31 Oct 2023 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
