CG News: खेत में फसल खा रही गाय को एयर गन से चार-पांच गोली मारकर घायल करने वाले नगरपालिका अध्यक्ष के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला मुख्यालय के मिशन रोड निवासी उमेश गुप्ता की गाय बुधवार की देर शाम नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री सुंदरमणि मिंज के खेत के समीप ही फसल खा रही थी।