स्कूटी सवार 2 युवक वाड्रफनगर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे पनसरा मोड़ की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए पनसरा मोड़ के पास ही दोनों युवक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में एक युवक आ गया।