10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fire in barn: खलिहान में रखी फसल में आवारा तत्वों ने लगा दी आग, 45 क्विंटल धान जलकर खाक

Fire in barn: धान की फसल की कटाई कराकर घर से कुछ ही दूरी पर खलिहान में किसान ने रखा था, किसान को हुआ है बड़ा नुकसान

2 min read
Google source verification
Fire in barn

Fire in barn

कुसमी। करौंधा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरी के लेचोपारा में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के खलिहान में काट कर रखे धान की फसल में आग (Fire in barn) लगा दी। इससे किसान को बड़ी क्षति हुई है। किसान का कहना है कि करीब 45 क्विंटल धान जलकर खाक हो गया। पीडि़त किसान की रिपोर्ट पर करौंधा पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरी के लेचोपारा निवासी राम बिहारी खेत में लगे धान की फसल को कटवाकर मिसाई करने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित खलिहान में रखा था। शुक्रवार को भी उसने धान की फसल की कटाई कराई थी।

शुक्रवार की रात वह खलिहान में फसल (Fire in barn) को देखने के बाद घर में सोने चला गया था। फिर शनिवार की अलसुबह करीब 4.30 बजे जैसे ही घर से बाहर निकल कर खलिहान की तरफ पहुंचा तो देखा कि धान की फसल धू-धू कर जल रही थी।

आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि उसे बुझाना संभव ही नहीं थी। देखते ही देखते उसकी धान की तैयार खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें: Triple murder case: मोख्तार और आरिफ ने मिलकर की थी मां-बेटी व बेटे की नृशंस हत्या, शादी से मुस्कान ने किया था मना

Fire in barn: 45 क्विंटल धान जलकर खाक

आगजनी में करीब 45 क्विंटल धान जलने (Fire in barn) का अनुमान है। किसान ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों द्वारा फसल में आग लगाई गई है। उसने प्रशासन से मुआवजा की मांग करते हुए करौंधा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।