5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जादू-टोना के शक में टांगी से प्रहार कर ग्रामीण की नृशंस हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Murder news: आरोपियों को लगता था कि जादू-टोना किए जाने के कारण ही उनके परिवार के सदस्य अक्सर रहते हैं बीमार, रंजिशवश दोनों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

2 min read
Google source verification
Murder news

Kusmi police station

कुसमी. Murder news: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिविलदाग में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपियों को शक था कि मृतक द्वारा जादू-टोना करने से उसके परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं। इस मामले को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी।


कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिविलदाग के काटासारु निवासी थिर्रा राम पिता रोन्हा बरगाह उम्र 55 वर्ष की पत्नी का काफी समय पहले निधन हो गया था। वह अपने बेटे-बहू के साथ रहता था। इस बीच 30 अगस्त रक्षाबंधन पर्व की शाम करीब 7.30 बजे घर में था।

उसके बेटे ने भोजन करने के लिए कहा लेकिन उसने कहा कि अभी खाना नही खाऊंगा। इसके बाद उसका बेटा सोने चले गया था। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह गांव के राजेंद्र नगेशिया ने उसे बताया कि तुम्हारे पिता की किसी ने हत्या कर दी है। उनका शव मेरे घर के पास पड़ा है। तब बुधन मौके पर पहुंचा तो पिता थिर्रा का शव खून से लथपथ मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा। जांच में मृतक के परिजन सहित ग्रामीणों से पता चला कि मृतक थिर्रा के ऊपर गांव का मोहर साय बरगाह जादू-टोना करने का शक कर विवाद करता था।

इस मामले को लेकर उसने पहले भी दो बार मारपीट की थी। लेकिन मामले को गांव में ही सुलझा लिया गया था। इसके बाद भी मोहरसाय उससे रंजिश रखता था। उसे शक था कि मृतक के जादू-टोना करने से वह व उसके परिवार के सदस्य बीमार होते हैं।

यह भी पढ़ें: संजीवनी 108 का चालक बोला- 1000 रुपए दो वरना मरीज को रास्ते में ही उतार दूंगा, पैसे तो दिए लेकिन जान भी नहीं बची


तलाशी में घर से मिली टांगी
ग्रामीणों से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा संदेही मोहरसाय के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से खून लगी टांगी मिली, इसे जब्त कर पुलिस आरोपी मोहर साय 45 व उसके बेटे अनिल बरगाह को पकडक़र पूछताछ कर रही है। मोहर साय ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले में कुसमी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।