1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनएच पर 20 दिन पहले हुई डामरीकरण का हाल देख ठेकेदार पर आ जाएगा गुस्सा, घोड़ा बेचकर सो रहे अधिकारी

National Highway: एनएच (NH) पर डामरीकरण के कुछ ही दिन बाद उखडऩे लगी सड़क, रिपेयरिंग (Reparing) में मनमानी से स्थानीय लोगों में आक्रोश

2 min read
Google source verification
NH

Ambikapur-Ramanujganj National highway road

रामानुजगंज. नेशनल हाइवे 343 (Ambikapur-Ramanujgang NH) पर लंबे समय बाद सुधार कार्य विभाग द्वारा किया गया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ताविहीन कार्य के कारण डामरीकरण के 20 दिन बाद ही सड़क जगह-जगह उखडऩी शुरू हो गई है जिसे अब रिपेयरिंग की जरूरत पड़ रही है।

रिपेयरिंग करने में भी विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है। ठेकेदार द्वारा अपने हिसाब से कहीं-कहीं रिपेयरिंग कर छोड़ दिया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Read More: एनएच पर पैच रिपयेरिंग में अधिकारियों से सेटिंग कर ठेकेदारों ने लाखों रुपए किए गबन, PWD सचिव से कार्रवाई की अनुशंसा


गौरतलब है कि नेशनल हाइवे-343 की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। रामानुजगंज से अंबिकापुरतक आवागमन लोगों के लिए दुश्वार हो गया था। ऐसे में लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा मरम्मत कार्य की मांग की जा रही थी। इस बीच विभाग द्वारा एनएच 343 पर डामरीकरण का कार्य कराया गया।

कार्य इतना गुणवत्ताविहीन था कि निर्माण के साथ ही सड़क उखडऩी शुरू हो गई। वहीं अब डामरीकरण के 20 दिन के बाद से ही पुन: मरम्मत करने की आवश्यकता पड़ रही है।

जब डामरीकरण का ही कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ है तो सड़क कितने दिन टिकेगी, यह समझा जा सकता है। एक ओर गुणवत्ताविहीन कार्य दूसरी ओर ओवरलोड वाहनों का दबाव। ऐसे में अब लोगों को यह भय सताने लगा कि सड़क की दुर्दशा पहले जैसी न हो जाए।

Read More: ये तस्वीर किसी गांव की सडक़ की नहीं बल्कि नेशनल हाइवे की है, जिम्मेदारों को ये देखकर शर्म भी नहीं आती

IMAGE CREDIT: National highway

अधिकारियों की निगरानी का अभाव
नेशनल हाइवे 343 के डामरीकरण के दौरान विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों (Officers) के मौके पर नहीं रहने के कारण ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य कराया गया। जहां थोड़ी आबादी थी वहां पर स्थानीय लोगों के विरोध से कुछ ठीक कार्य हुआ, बाकी स्थानों पर कार्य की गुणवत्ता अत्यंत निम्न है।

Story Loader