
Parliamentary secretary inspection english medium school
कुसमी. उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुसमी के औचक निरीक्षण पर पहुचे संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज ने अव्यवस्था देखकर बीईओ और प्राचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने डीईओ को वीडियो कॉलिंग कर उनके द्वारा कराया जा रहा घटिया काम दिखाया।
दरअसल विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, प्राचार्य रूम, स्टाफ रूम की साज सज्जा एवं रैक इत्यादि का काम चल रहा है। कार्य स्थल पर कोई साइन बोर्ड नही लगा है, किस एजेंसी से कार्य कराया जा रहा है किसी को पता नहीं। कार्य की लागत क्या है कोई नहीं जानता। अधिकारियों के द्वारा गुणवत्ताविहीन मनमाना कार्य कराया जा रहा है।
बीईओ और प्राचार्य के अनुसार डीईओ द्वारा उक्त कार्य को रांची झारखंड के रिजवान से कराया जा रहा है। उक्त भवन की अधिकांश दीवारो में दरारें आ गर्इं हैं, ऊपर छत में बारिश का पानी जमा हो रहा है जिससे कई कमरों के अंदर पानी रिस कर टपक रहा है।
लेकिन इन कामों को पहले न कराकर रूम की साज-सज्जा के कार्य को देख चिन्तामणी महाराज ने जब बीईओ और प्राचार्य को फटकार लगाई तो उन लोगो का कहना था कि डीईओ द्वारा कार्य कराया जा रहा है। विधायाक ने कहा डीईओ से बात कराइए वीडियो कॉलिंग में, उन्हें भी दिखा दें, यहां किस तरह का कार्य हो रहा है।
फिर बीईओ के मोबाइल से वीडियो कॉलिंग से ही विधायक (MLA Chintamani Maharaj) ने डीईओ को पूरे घटिया कार्यों को दिखाते हुए तत्काल रूम सेटिंग एवं फर्नीचर के कार्य को तब तक बंद करने को कहा जब तक भवन की मरम्मत नहीं हो जाती। विधायक ने प्राचार्य से कहा कि यहां जो भी कार्य हो गुणवत्तापूर्ण हो।
निरीक्षण में ये रहे शामिल
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आरएस लाल, जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, खेल कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बालेश्वर राम, विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम सहित अन्य उपस्थित थे।
Published on:
23 Jun 2021 12:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
