29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 ट्रेलर में हुई भिड़ंत फिर पीछे से जा टकराई स्कॉर्पियो, सोशल मीडिया पर उड़ी 4 मौत की खबर, पुलिस पहुंची तो…

Rumour of 4 death: एनएच पर पहले ट्रेलर भिड़ गया था टीले से, पीछे से आ रहा दूसरा ट्रेलर उससे टकराया तो पीछे से आ रही स्कॉर्पियो भी भिड़ गई ट्रेलर से
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Jul 2019, 7:55 PM IST

Rumour of 4 death

Rumour of 4 death

रामानुजगंज. बलरामपुर पुलिस उस समय परेशान हो गई जब सोशल मीडिया पर 3 वाहनों के एक साथ टकरा जाने से 4 की मौत की खबर (Rumour of 4 death) चलने लगी। हकीकत जानने पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची लेकिन यहां सभी सुरक्षित मिले। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

दरअसल एनएच- 343 पर टीले से टकराए ट्रेलर में पीछे से आ रहा ट्रेलर भिड़ गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उक्त ट्रेलर से जा टकराई थी।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता के पुत्र ने 11वीं की छात्रा का किया अपहरण, फिर दोस्त के घर रखकर 2 दिन किया बलात्कार, दीदी पहुंची तो...


बलरामपुर-रामानुजगंज रोड पर स्थित अवराझरिया घाट पर रामानुजगंज की ओर से आ रही ट्रेलर घाट में स्थित टीले से टकरा गया। इससे ठीक पीछे आ रहे ट्रक ने ट्रेलर से जा टकराई और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ट्रक में जा भिड़ी। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना में ट्रक और स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, सड़क के दोनों ओर लगभग 1 घण्टे तक जाम लगा रहा, मार्ग को वन वे में तब्दील कर आवागमन बहाल किया गया। इस हादसे में ट्रेलर, ट्रक और स्कॉर्पियो में सवार लोगों को मामूली चोट आई।

यह भी पढ़े : नेत्र सहायक की सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, अस्पताल जाने के लिए निकले थे लेकिन...


सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह से परेशान रही पुलिस
वहीं सोशल मीडिया पर उक्त घटना में लोगों के मौत (Rumour of 4 death) की खबर ने पुलिस को परेशान कर दिया, जब पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

बलरामपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Balrampur