29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेत्र सहायक की सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, अस्पताल जाने के लिए निकले थे लेकिन…

Balrampur Crime : नेत्र सहायक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Jul 2019, 9:22 PM IST

Eye assistant

Eye assistant

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के बरियों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नेत्र सहायक की सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था लाश (Corpse found in suspecious condition) मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या (Balrampur Crime) कर किसी ने लाश फेंक दी है। इधर पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें : मां की ये बातें सुन नाबालिग बेटे ने खुद को कमरे में कर लिया बंद, पीछे के दरवाजे से मां पहुंची तो...


बिलासपुर निवासी 58 वर्षीय सिलवंत कुमार लाल पिता सुंदर लाल बरियों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 30 वर्षो से नेत्र सहायक के पद पर पदस्थ थे। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे अपने शासकीय क्वार्टर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये निकले थे लेकिन अस्पताल नहीं पहुंच पाए।

इसी बीच करीब 1 बजे ग्राम बरियों के परसापारा के पास सड़क किनारे उनकी लाश संदिग्ध अवस्था (Corpse found in suspecious condition में वहां के ग्रामीणों ने देखी। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस व अस्पताल में दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मृतक के सिर व शरीर मे गंभीर चोट के निशान (Corpse found in suspecious condition) मिले हैं। इससे परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रात में घर से कुछ दूर शौच करने गई थी महिला, अंधेरे में पीछे से युवक ने पकड़ लिया और...


पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार
शव को पोस्टमार्टम बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की ने किया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजनो को सौंप दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि मामला हत्या का है या कुछ और।


3 दिन से ड्यूटी पर नहीं आए थे नेत्र सहायक
सिलवंत कुमार लाल नेत्र सहायक पद पर करीब 30 वर्षो से पदस्थ थे। तीन दिनों से डयूटी पे नही आये थे। गुरुवार को करीब 1 बजे परसापारा के पास संदिग्ध अवस्था मे शव पाया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया गया है।
डॉ. अवधेश साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरियों

बलरामपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें... Crime in Balrampur r