
Try to rape with women
कुसमी. 2 दिन पूर्व एक महिला अपने घर से कुछ दूर खेत की ओर शौच के लिए गई थी। इसी बीच पीछे से गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और दुष्कर्म (Try to rape) करने की कोशिश करने लगा। महिला जब चिल्लाने लगी तो युवक वहां से फरार हो गया।
महिला ने पति को ये बात बताई तो गांव में पंचायत बुलाई गई लेकिन युवक वहां नहीं आया और गांव से फरार हो गया। फिर महिला ने दूसरे दिन पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अपराध (Try to rape) दर्ज कर युवक की खोजबीन कर रही है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दात्रम के आसनपानी पारा निवासी एक 35 वर्षीय महिला शनिवार रात करीब 9 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खुले जगह में शौच के लिए गई गई थी। इसी दौरान गांव का आरोपी श्रवण नगेशिया वहां पहुंच गया और महिला के साथ दुष्कर्म (Try to rape) करने की नियत से छेडख़ानी करने लगा, तब महिला ने शोर मचाई तो आरोपी वहां से भाग गया।
घर आकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। रविवार को मामले को लेकर मोहल्ले में बैठक रखी गई लेकिन श्रवण नगेशिया बैठक में न आकर चुपके से गांव से भाग गया।
पति के साथ पहुंची थाने
सोमवार को पीडि़ता ने अपने पति के साथ सामरी थाना आकर आरोपी के खिलाफ अपराध (Try to rape) दर्ज कराया। मामले में सामरी पुलिस ने आरोपी श्रवण नगेशिया के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।
बलरामपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Balrampur
Published on:
16 Jul 2019, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.