ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में होने के कारण करीघाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में इंजन के नीचे दबने से अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार अन्य मजदूर 16 वर्षीय सुनील पिता फूलचंद, 16 वर्षीय अवधेश पिता श्यामलाल, 30 वर्षीय प्रेम पिता बीरबल, 23 वर्षीय विनय पिता श्यामलाल व 17 वर्षीय मानसाय पिता हरिचरण को गंभीर चोट आई। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई।