24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत होकर बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था ससुराल, रास्ते से उठा ले गए यमराज

साप्ताहिक बाजार में जमकर किया था हडिय़ा शराब का सेवन, रास्ते में दूसरे बाइक सवार से हो गई भिड़ंत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Jul 2018, 10:11 PM IST

Death in accident

Accident

कुसमी. चांदो में सोमवार की शाम साप्ताहिक बाजार करने एक युवक आया था। यहां उसने जमकर हडिय़ा शराब का सेवन किया। इसके बाद वह बाइक से ससुराल जा रहा था। वह काफी तेज गति से बाइक दौड़ा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उसे स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर किया गया। यहां से अंबिकापुर ले जाते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे बाइक सवार घायल का चांदो अस्पताल में उपचार चल रहा है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थानांतर्गत ग्राम जलबोथा निवासी 35 वर्षीय कमल पैकरा पिता भाकुड़ सोमवार को साप्ताहिक बाजार चांदो आया था। यहां उसने जमकर हडिय़ा का सेवन भी किया और शाम को ग्राम नवाडीह कला अपने ससुराल जाने के दौरान चांदो-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर बाइक तेज रफ्तार से चला रहा था।

इसी दौरान ग्राम भोजपुर के समीप भोजपुरी श्री साईं बाबा संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप जैसे ही पहुंचा, सामने से ग्राम नवाडीहकला की ओर से बाइक से आ रहे साबिन पिता रिझना से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो में भर्ती कराया गया।

यहां से कमल पैकरा की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया। बलरामपुर से चिकित्सको ने बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया। लेकिन अंबिकापुर ले जाने के दौरान रास्ते में बरियों के पास उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि चांदो में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, इस दिन यहां क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन पंचायत के ग्रामीण अपनी जरूरत का सामान खरीदते हैं। लेकिन विडंबना है कि साप्ताहिक बाजार में एक और जहां बाजार लगता है, वहीं दूसरी तरफ हडिय़ा विक्रेता व पीने वालों की भीड़ भी यहां लगी रहती है, इसके बावजूद चांदो पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।