
Rape
रामानुजगंज. एक महिला कुछ दिनों पूर्व अपने ससुराल से मायके जा रही थी। बस से सफर करने के दौरान एक युवक ने उसे अकेला देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। रास्ते में महिला जैसे ही बस से उतरकर पैदल अपने मायके की ओर बढऩे लगी तो पीछे से युवक भी पहुंच गया। जंगल के रास्ते में सुनसान जगह पर उसने महिला का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया।
महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर वापस पति के पास पहुंची और पूरी कहानी बयां की। इसके बाद वह थाने पहुंची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर विकासखंड स्थित ग्राम बड़कीमहरी से एक विवाहिता 6 मई को अपने ससुराल जाने के लिए बस से निकली थी। बस में ही ग्राम चन्द्रपुर निवासी रोशन खान पिता वाहिद खान भी चढ़ा था। उसकी नजर बस में अकेली बैठी विवाहिता पर थी। ग्राम देवीगंज के समीप विवाहिता बस से उतर गई और पैदल जंगल के रास्ते अपने मायके जाने लगी।
इस दौरान रोशन खान भी बस से उतरकर उसके पीछे-पीछे चलने लगा। युवक की नीयत भांपकर महिला ने उसे आते देख अपने कदम तेज कर लिए। इसी बीच सूनसान जगह देख रोशन ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती जंगल के भीतर ले गया। यहां उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।
विवाहिता किसी तरह आरोपी से छूटकर वहां से भाग निकली और अपने पति को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह पति के साथ रामानुजगंज थाने पहुंची और रोशन खान के विरूद्ध जुर्म दर्ज कराया।
पीडि़ता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोशन खान के खिलाफ धारा 376 व एसटी एससी एक्ट की धारा 3(2-5) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
Published on:
17 May 2018 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
