
पकड़े गए आरोपी जानकारी देते पुलिस अधिकारी
Balrampur News: बलरामपुर जिले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और उसके दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए बड़ी साजिश रची थी। लेकिन दोनों पुलिस की नजरों से बच नहीं पाए। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है।
Balrampur News: बलरामपुर जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने कटरा शंकर नगर में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया है। पति ने अपनी दूसरी वाली पत्नी के साथ मिलकर पहले वाली पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरी पत्नी ने खुद को हल्का-फुल्का घायल कर लिया। यह घटना गणतंत्र दिवस के दिन की है।
पुलिस को सूचना देते हुए पति जमील अहमद ने बताया कि वह भोजन के उपरांत खेत की रखवाली करने के लिए चला गया था। तभी अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर पहली बीवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए मृतका के पति ने कहा कि नई दुल्हन ने फोन करके हमले की जानकारी दी। खेत से घर पहुंचा तो देखा कि पहली बीवी समसुल निशा खून से लतपथ फर्श पर पड़ी हुई थी। नई दुल्हन को भी चाकू लगा हुआ था। कुछ देर चीखने चिल्लाने के बाद वह बेहोश हो गई थी। एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पहली बीवी को मृत घोषित कर दिया। लेकिन दोनों पुलिस की नजर से बच नहीं सके।
पुलिस की पूछताछ में दोनों टूट गये बताया कि पहली पत्नी दूसरी पत्नी के अभी तक कोई संतान न होने के कारण ताने मारा करती थी। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। फिर हम दोनों ने हत्या करने का प्लान बनाया। इसके बाद हत्या कर दी। रात में ही वाशिंग मशीन में अपने कपड़े जूते धूल दिए। ताकि घटनाक्रम के विषय में किसी को कोई पता नहीं चले। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
Updated on:
06 Feb 2025 09:05 am
Published on:
06 Feb 2025 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
