6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balrampur: सुआंव नदी के सिल्ट की होगी सफाई, नदी के किनारे पड़ने वाले तालाबों के जल संचयन क्षमता में होगी वृद्धि

Balrampur: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हंसुआडोल में सुआंव नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। मनरेगा से चुनाव नदी के आसपास पड़ने वाले तालाब की जल संचयन क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा नदी के किनारे वृक्षारोपण कर कटान रोकने की उचित प्रबंध किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Balrampur

सुआंव नदी के सुंदरीकरण अभियान में श्रमदान करते जनप्रतिनिधि फोटो सोर्स सूचना विभाग

Balrampur News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। बलरामपुर के सदर विधायक पलटू राम ने श्रमदान कर ग्राम हंसुआडोल में सुआंव नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। पर्यावरण की दिवस के मौके पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

Balrampur News: बलरामपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हर विकासखंड बलरामपुर के ग्राम हंसुआडोल में विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम एवं डीएम पवन अग्रवाल द्वारा श्रमदान कर सुआंव नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।

सुआंव नदी को 10- 12 जोन में विभाजित कर सिल्ट की सफाई की जाएगी

सुआंव नदी को 10- 12 जोन में विभाजित करते हुए सिल्ट सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही साथ नदी के जोन में पड़ने वाले तालाबों एवं पोखरों का मनेरगा से जीर्णोद्धार करते हुए जल क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिन तालाबों की गहराई अधिक है एवं जिनके कार्य मनरेगा के अंतर्गत नहीं कराया जा सकता उनके सौंदरीकरण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक बलरामपुर एवं डीएम ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें:Raibareli: पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी कुछ घंटे में हुई मौत, परिवार में दो लोगों की मौत से मचा कोहराम

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सभी अपना सहभागिता दें- पलटू राम

विधायक बलरामपुर पल्टूराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सभी अपना सहभागिता दें एवं देश के प्रधानमंत्री के पहल पर शुरू "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ते वृक्षारोपण करते हुए धरती मां को हरा भरा बनाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता देते हुए भविष्य को स्वस्थ बनाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता , डीएफओ , परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपयुक्त मनरेगा, मा० जनप्रतिनिधि गण व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।