
आंधी तूफान बारिश की फोटो
UP Rains: मौसम विभाग ने रविवार यानी आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच बलरामपुर, श्रावस्ती सहित इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर अचानक मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंधी- तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर वज्रपात के लिए चेतावनी जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
UP Rains: मौसम विभाग की तरफ से 13 अप्रैल यानी आज एक बार फिर आंधी- तूफान बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गोंडा जिले के कुछ स्थानों पर शनिवार को मेघ गर्ज के साथ हल्की बारिश और ओले पड़े हैं। बे- मौसम हुई बरसात से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने गेहूं की कटाई का काम शुरू ही किया था। कि अचानक बारिश होने से गेहूं की कटाई पर ब्रेक लग गया है। वही कुछ किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी थी। बारिश होने के बाद उनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ। बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा के कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने से तराई क्षेत्र के जिलों में निचले इलाकों में खेतों में पानी भर जाने से जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर दी थी। उनका काफी अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल यानी आज एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बाराबंकी, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र मिर्जापुर चंदौली प्रयागराज जौनपुर जिले में अचानक 40 से 60 KM की रफ्तार से तेज हवाएं बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
तापमान की बात करें तो यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया था। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन शनिवार को धूप निकलने के बाद झांसी उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 22.3 अलीगढ़ 34.6 और न्यूनतम 20.2 अयोध्या और आजमगढ़ का तापमान भी इसी के आसपास रहा। बहराइच में 34.4 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Published on:
13 Apr 2025 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
