16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर

मौैसम ने ली खतरनाक करवट, अचानक आए कोहरे से हुआ सड़क हादसा, हुई मौत, सीएम योगी ने जताई चिंता

बदलते मौसम से अभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बीते कुछ दिनों से धूप ऐसी निकल रही है, जिससे लग रहा है कि ठंड की पूरी तरह से विदाई हो गई है।

Google source verification

लखनऊ. बदलते मौसम से अभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बीते कुछ दिनों से धूप ऐसी निकल रही है, जिससे लग रहा है कि ठंड की पूरी तरह से विदाई हो गई है। लोग बिना एहतियात के सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं। लेकिन यही चूक उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। बलरामपुर में हुआ सड़क हादसा इसका उदाहरण है, जहां अचानक आए घने कोहरे की चपेट में आने से कुछ लोगों की उसकी मौत हो गई हैं। वैसे बलरामपुर के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। यहां एक नहीं बल्कि तीन-तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें पाँच लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में एक और वकील पर हुआ हमला, बदमाशों ने की पांच राउंड फायरिंग, यूपी पुलिस में हड़कंप

कोहरे के कारण कार सवार की मौत-

कोतवाली नगर क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे पहली दुर्घटना हुई, जहाँ सड़क पर खड़ी डीसीएम ट्रक को कार सवार कोहरे के कारण देख न पाया और सीधे उससे बुरी तरह टकरा गया। चालक की पहचान मोहम्मद आजम (36) निवासी निकट नगर पालिका दफ्तर पुरैनिया तालाब के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के‌ लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कोई पुलिस केस न करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

तीन लोगों की मौत-

घने कोहरे के कारण ही दूसरी घटना सुबह करीब 9 बजे बेलहा गौरा मार्ग पर रामपुर गांव के पास हुई, जहाँ तेज रफ्तार कमाण्डर जीप अनियन्त्रित होकर गढ्ढे में पलट कर गिर गयी। जीप में लगभग बीस लोग सवार थे। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल हो गये हैं। वाहन के पलटते ही चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलो में पाँच की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की पूरी टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र: कांग्रेस आए गैस सिलेंडर के साथ, सपा और बसपा ने उठाया बड़ा कदम

बाइक सवार की मौत-
तीसरी घटना पचपेडवा थानाक्षेत्र की जहाँ बाइक सवार तीन युवक अनियन्त्रित होकर पुलिया से टकरा गये। इनमें से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गम्भीर रुप से घायल है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में जुड़ीकुइंया तालाबके पास भाथर निवासी बाइक सवार ‌मेराज(18) स्थानीय निवासी साइकिल सवार किशोर फिरोज(14) से टकरा गया। घटना में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है। समझौते से पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

सीएम योगी ने जताया दुख-
सीएम योगी ने बलरामपुर में नगर कोतवाली के बरवलिया गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।