इस खबर से गांव में मातम सा माहौल हो गया है और सभी इस आस में बैठे हैं कि कब उनके अपने पाकिस्तानी जेल से छूट कर घर आएंगे । मछुआरों के परिजनों ने बताया की गांव के रज्जू, राजू, पप्पू, अखिलेश, अमित, देवी शरण, ओमप्रकाश, बाबू, चंद्रप्रकाश, विक्रम, महेंद्र समेत दो दर्जन लोग इस समय गुजरात में हैं ।