
Banda News: रोड में खेल रही बच्ची को सांड ने पटका,बच्ची की हो गई मौत
बता दे की बांदा में सांड का आतंक देखने को मिला है। सांड ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाकर पटक दिया है। वही सांड के पटकने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने बच्ची को घायल देखा तो आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया l।जहां डॉक्टरों को प्राथमिक उपचार के बाद भी डॉक्टर बच्ची को नहीं बचा पाए। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। वही पर्ची की मृत्यु के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बता दे की पूरा मामला बांदा जनपद के समेरपुर के भौरा गांव का है। जहा घर के बाहर खेल रही बच्ची लक्ष्मी (8) को पीछे से आए सांड ने जोरदार तरीके से उठकर पटक दिया। इससे बच्ची कई फीट दूर जाकर गिर गई। वही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को उठाया तो वह बेहोश हो चुकी थी।
जानकारी के लिए बता दे की जैसे ही परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तो उन्होंने प्राथमिक उपचार कर बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचते ही बच्ची के परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा, जब यहां के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था।
Published on:
21 May 2023 10:16 am
