15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा
यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भांडाफोड़
Play video

यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भांडाफोड़

जिले में पुलिस ने जंगल में चल रही एक असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

Google source verification

बांदा. जिले में पुलिस ने जंगल में चल रही एक असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री का संचालन कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरा अभियुक्त मौका पाकर भागने में कामयाब रहा। साथ ही पुलिस ने मौके से 5 देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। आपको बता दें कि जिले की बबेरू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामेश्वर डेरा के जंगल में फाफी लंबे समय से चल रही अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बबेरू एसओ आनंद सिंह ने पुलिस टीम के साथ उक्त जगह पर छापेमारी कर देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण समेत एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है।


वहीं दूसरा अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 5 देशी तमंचे, कई जिन्दा कारतूस और भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण और विभिन्न बोर के कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस बारे में अपर एसपी एल बी के पॉल ने बताया कि बबेरू कोतवाली की पुलिस ने रामेश्वर डेरा के जंगल में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है जिसमें एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है तथा दूसरा अभियुक्त मौके भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की जारी है। बताया की पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से 5 देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांदा

उत्तर प्रदेश