
सुमधुर भजनों से सजी सांझ
बेंगलूरु . कर्नाटक वैष्णव समाज का दीपावली स्नेह मिलन तुमकूरु रोड स्थित वैष्णव धाम में हुआ। भजन संध्या में रमेश माली ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
जगदीश इसाली को पुन: 3 साल के लिए अध्यक्ष चुना गया। रविवार को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुरली की टीम विजेता रही। मलवल्ली पुष्पेन्द्र वैष्णव की टीम उपविजेता रही। महिला मंडल के चुनाव हुए, जिसमें कुसुम वैष्णव को अध्यक्ष एवं ललिता देवी रामावास को सचिव बनाया गया।
इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर धनदास बिठोड़ा, सुरेश धंूधला, सुनील मांडा, धनदास आसरलाई, राकेश आसरलाई, दिलीप दादिया, कालूदास हेमलियावास, दिनेश सरकार, मुरलीदास, राजूदास रेड्डी, महेन्द्र तखतगढ़, निर्मल कंटालिया, ओमप्रकाश बिठौड़ा ने भाग लिया।
---
सुशीला अध्यक्ष, कविता महामंत्री
बेंगलूरु. साध्वी श्रीनिधि ने जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष जोधपुर की सुशीला कांकरिया व महामंत्री के पद पर बेंगलूरु की कविता लुंकड़ को मनोनीत किया है।
Published on:
20 Nov 2018 04:30 pm
