एफकेसीसीआई सीएसआर सम्मेलन 21 जून को
बेंगलूरु. फेडरेशन आफ कर्नाटक चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इन्डस्ट्रीज ( एफकेसीसीआई) ने आगामी 21 जून को केजी रोड स्थित मुख्यालय में एफकेसीसीआई सीएसआर सम्मेलन व पुरस्कार वितरण-समारोह 2018 की घोषणा की है। फेडरेशन ने बुनियादी शिक्षा, कौशल विकास,स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण व सततता, विविधता एवं समावेश, ग्रामीण, विकास तथा एनजीओ के क्षेत्र में सीएसआर पुरस्कार देने के लिए विभिन्न संगठनों व कंपनियों से 10 जून 2018 तक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किएु हैं।