
कोड़ुगू को 5 हजार करोड़ का अनुदान दे केंद्र: वाटाल
बेंगलूरु. कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा के नेता वाटाल नागराज ने रविवार को केंद्र सरकार की ओर से कोडुगू जिले की अनदेखी का आरोप लगाकर शहर के केंपेगौडा बस स्टैंड के निकट विरोध प्रदर्शन किया। वाटाल ने कहा कि बारिश पीडि़त केरल का दौरा करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोडुगू जिले को भूल गए। यह कर्नाटक के साथ अन्याय है।
प्रधानमंत्री मोदी को तुरंत कोडुगू जिले का दौरा कर राहत तथा पुनर्वास के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का अनुदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मांग को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे राजभवन के सामने भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारी बारिश के कारण कोडुगू जिले में राहत कार्यों में बाधा पहुंच रही है। जिले के सैकडों लोग आवासहन हो गए है यह लोग राहत शिविरों में सहारा ले रहें है। कोडुगू जिले के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए।
कुछ ट्रेन आंशिक निरस्त, कुछ टे्रन के मार्ग में बदलाव
बेंगलूरु. भारी बारिश से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने, मिट्टी खिसकने के कारण यातायात बाधित होने के कारण एर्नाकुलम-शोरनूर, एर्नाकुलम-कोटï्टायम-कयांकुलम रेल मार्ग पर कुछ ट्रेनों को पूरी तरह तो कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ट्रेन 12257 यशवंतपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस, 16523 मेंगलूरु-कारवाड़ एक्सप्रेस, 16512 कन्नूर-केएसआर बेंगलूरु, 16528 कन्नूर-यशवंतपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस को पूरी तरह अग्रिम आदेश तक निरस्त किया है। रेलवे ने 12677 केएसआर बेंगलूरु-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को कोयम्बटूर-एर्नाकुलम के बीच निरस्त किया है। यह ट्रेन केएसआर बेंगलूरु से कोयम्बटूर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 12678 एर्नाकुलम-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस को एर्नाकुलम-कोयम्बटूर के बीच निरस्त किया गया है। ये ट्रेन कोयम्बटूर-केएसआर बेंगलूरु के बीच चलेगी।
इनके मार्ग बदले
रेलवे ने 16315 केएसआर बेंगलूरु-कोचुवेली एक्सप्रेस, 16526 केएसआर बेंगलूरु-कन्याकुमारी एक्सप्रेस व 16316 कोचुवेली-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस को इरोड, डिंडीगुल, मदुरै, तिरुनेलवली, नागरकॉइल टाउन त्रिवेन्द्रम के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
ट्रेन रद्द तो वापस मिलेगा पूरा किराया
सक्सेना ने बताया कि बाढ़, बारिश के कारण जिन मार्गों की ट्रेन रद्द की गई हैं उन ट्रेनों के यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि चाहे यात्री का आरक्षण कन्फर्म हो, आरएसी या फिर वेटिंग क्यों न हो।
Published on:
20 Aug 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
