6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीबीएमपी के अभियंताओं से तो निर्माण मजदूर अच्छे : महापौर

कई जगहों पर घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार हुआ है
2 min read
Google source verification
BBMP

बीबीएमपी के अभियंताओं से तो निर्माण मजदूर अच्छे : महापौर

बेंगलूरु. महापौर गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने कहा कि बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के इंजीनियरों से तो मजदूर ही बेहतर हैं।
उन्होंने सोमवार को अपना पदभार संभालने के बाद कहा कि उन्होंने दो दिन में विभिन्न निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई कार्य लंबित हैं। कई जगहों पर घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार हुआ है।

इसकी जांंच के लिए आयुक्त के नेतृत्व वाली तकनीकी सतर्कता समिति (टीवीसीसी) को आदेश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पालिका को हुए नुकसान की भरपाई इंजीनियरों के वेतन से राशि काट कर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका में दूसरे विभागों से कई अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है। ऐसे अधिकारियों का पता लगाकर उन्हें उनके विभागों में वापस भेजा जाएगा। इस अवसर पर पालिका मे सत्तारूढ़ दल के नेता एम.शिवराजू, नेता प्रतिपक्ष पद्मनाभ रेड्डी, जनता दल एस की नेता नेत्रा नारायण समेत कई पार्षद और अधिकारी उपस्थित थे।

---

अभिनेत्री लक्ष्मी को डॉ. राजकुमार पुरस्कार
बेंगलूरु. कन्नड़ फिल्मों के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल दिए जाने वाले डा. राजकुमार लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए अभिनेत्री लक्ष्मी को पुरस्कार देने की चयन समिति ने सिफारिश की है। पुरस्कार के लिए योग्य लोगों का चयन करने के लिए फिल्म अभिनेता व निर्माता जीके श्रीनिवास मूर्ति की अध्यक्षता में गठित समति के सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से भेंट कर रिपोर्ट सौंपी।

रिपोर्ट के अनुसार डा. राजकुमार लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए अभिनेत्री लक्ष्मी, श्रेष्ठ निदेशक के लिए डा. पुट्टणा कणगल, लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए एस. नारायण तथा कन्नड़ फिल्म जगत के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डा. विष्णुद्र्धन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए वरिष्ठ फिल्म निर्माता जी.एन. लक्ष्मीपति को चुने जाने की सिफारिश की गई है। पुरस्कार विजेताओं को 50 ग्राम सोने का पदक तथा 2 लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर चयन समिति के सदस्य बी.एस. बसवराजु, अभिनेत्री हेमा चौधरी, सुरेश अर्स तथा हुणसवाड़ी राजन भी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग