6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कायम रहेगी मोदी लहर : सिरोया

मोदी के प्रति लोगों का विश्वास हावी रहेगा और वसुंधरा राजे के प्रति नाराजगी हारेगी
2 min read
Google source verification
siroya

राजस्थान में कायम रहेगी मोदी लहर : सिरोया

चेन्नई. कर्नाटक विधान परिषद के भाजपा सदस्य लहर सिंह सिरोया का मानना है कि राजस्थान में होने वाला विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा जाएगा। उनका कहना था कि स्थानीय सरकार से जनता खुश नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास कायम है और यही विश्वास हमें जीत दिलाएगा।

बेंगलूरु संघ के साथ आचार्य महाश्रमण के दर्शन करने चेन्नई पहुंचे सिरोया ने 'राजस्थान पत्रिका' से विशेष बातचीत में कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा जाएगा। राजस्थान में पार्टी की जीत होगी और मोदी मजबूत बने रहेंगे। मोदी के प्रति लोगों का विश्वास हावी रहेगा और वसुंधरा राजे के प्रति नाराजगी हारेगी।

उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है, पार्टी को राहुल गांधी से बाहर निकलना होगा। राहुल जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह देश की राजनीति के लिए ठीक नहीं है। वे प्रधानमंत्री की छवि को खराब कर रहे हैं। सिरोया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धरामय्या ने धर्म एवं हिन्दी विरोध के नाम पर जो राजनीति की उसका खामियाजा कांग्रेस को राजस्थान चुनावों में भुगतना पड़ेगा। अशोक गहलोत उस समय कर्नाटक चुनाव के प्रभारी थे। उन्हें राजस्थान में इसका जवाब देना होगा।

2019 के लोकसभा आम चुनाव पर सिरोया ने कहा कि लोकसभा चुनाव मोदी व राष्ट्रीय मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा जबकि विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर आधारित राजनीति होती है। सिरोया ने कहा कि जहां तक कर्नाटक का सवाल है तो लोकसभा में शानदार जीत होगी। हम राज्य की 28 में से 22 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हालांकि, तमिलनाडु में अभी भ्रम की स्थिति है।

कर्नाटक में कांग्रेस जद-एस सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए सिरोया ने कहा कि कांग्रेस में भयंकर अंतर्विरोध है। यह कांग्रेस के तात्कालिक षड्यंत्र का परिणाम था कि सरकार बन गई जबकि जनादेश कांग्रेस के खिलाफ मिला था। यह सरकार बहुत दिनों तक नहीं चलेगी। तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच जल विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। यदि दोनों प्रांत मिल-बैठकर बातचीत करें तो इसका समाधान आसानी से हो सकता है। दूसरी बार विधान परिषद के सदस्य सिरोया ने कहा कि कर्नाटक का समस्त जैन समाज आतुरता से आचार्य महाश्रमण के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग