19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीक्षार्थियों का वरघोड़ा निकाला

दीक्षार्थी अहमदाबाद व चेन्नई की हैं
less than 1 minute read
Google source verification
दीक्षार्थियों का वरघोड़ा निकाला

दीक्षार्थियों का वरघोड़ा निकाला

मैसूरु. सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में तथा मुनि उदयरत्न विजय आदि ठाणा-6 के सान्निध्य में अहमदाबाद निवासी दीक्षार्थी संयम कुडिय़ा तथा चेन्नई निवासी दीक्षार्थी शिल्पा मुणोत का वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा से पूर्व दीक्षार्थियों ने दादा सुमतिनाथ जिनालय में दर्शन वंदन किए। वरघोड़ा में भक्तगण भगवान महावीर स्वामी व दीक्षार्थियों के जयकारे लगाते अशोक मार्ग, बड़ा घण्टाघर, चंद्रगुप्त मार्ग होते हुए महावीर भवन पहुंचे। सुमतिनाथ संघ की पांच महिला मंडल सहित वधु मंडल, चारों बालिका मंडलों ने भाग लिया। दीक्षार्थियों को बधावणा कर महावीर भवन में प्रवेश कराया गया। मुनि ने जैन धर्म में दीक्षा का महत्व बताते हुए प्रवचन दिया। संघ की ओर से दोनों दीक्षार्थियों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक दांतेवाडिय़ा, उपाध्यक्ष तिकमचंद वेदमूथा, सचिव भैरुमल राठोड़, कोषाध्यक्ष मंगलचंद पोरवाल, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, चंपालाल वाणीगोता, रमेश कटारिया, सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, सचिव अमित दांतेवाडिय़ा, पाश्र्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल, सुभाष बालर,किशोर बालर, पन्नालाल बोहरा,विमल भैसवाड़ा, बाबूलाल मुणोत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग