
राज्यपाल से मिला जीतो का प्रतिनिधिमंडल
बेंगलूरु. जीतो ग्रोथ समिट समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल वजूभाई वाळा होंगे। जीतो अपेक्स के वाइस चेयरमैन प्रकाश सिंघवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजभवन में राज्यपाल से मिला और उन्हें 27 मई के समापन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा।
राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी और जीतों के कार्यों की प्रशंसा की।
प्रतिनिधिमंडल में जीतो के केकेजी (कर्नाटक, केरल, गोवा) जोन के चेयरमैन और मुख्य सहयोगी राजेंद्र गांधी, कोषाध्यक्ष जयंतीलाल बालर, मीडिया संयोजक सज्जन राज मेहता, सदस्य अश्विन सेमलानी, महावीर बोहरा शामिल थे। प्रकाश सिंघवी ने शाल ओढ़ाकर एवं राजेंद्र गांधी ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल वजूभाई वाळा का सम्मान किया। जीतो मीडिया संयोजक सज्जन राज ने बताया कि राज्यपाल ने उपयोगी सुझाव भी साझा किए। उन्होंने 27 मई को समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता का प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार कर शुभकामनाएं दीं। प्रकाश सिंघवी ने जीतो की गतिविधियों की जानकारी दी।
गोनिकोप्पल में पूर्व सैनिकों की रैली 27 को
बेंगलूरु. कोडुगू और आसपास के जिलों में रह रहे पूर्व सैनिकों के लिए गोनिकोप्पल में आगामी 27 मई को एक रैली का आयोजन किया गया है। दक्षिण भारत प्रक्षेत्र के तत्वावधान में कर्नाटक एवं केरल उपक्षेत्र मुख्यालय की ओर से आयोजित इस रैली में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और शहीदों की पत्नियां अपनी समस्याओं के बारे में बताएंगी और उनका हल किया जाएगा। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा और वे अपनी यादों को भी साझा करेंगे। रैली सुबह 9 बजे शुरू होगी। सेना की ओर से इस दौरान नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस रैली में दक्षिण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ले.ज. डीआर सोनी, दक्षिण भारत प्रक्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ले.ज. एसटी उपासनी, कर्नाटक एवं केरल उपक्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल संजीव नरेन उपस्थित रहेंगे।
---------
आइआइएमबी को मिला 59वां व 64वां स्थान
ग्लोबल एमबीए रैंकिंग-2018 में आकलन
बेंगलूरु. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूरु (आईआईएमबी) को एक अंग्रेजी अखबार की एग्जिक्यूटिव शिक्षा सूची में लगातार चौथे वर्ष जगह मिली है। अखबार ने अपने ग्लोबल एमबीए रैंकिंग-2018 में आईआईएमबी को कस्टम प्रोग्राम वर्ग में 59वें और ओपन प्रोग्राम वर्ग में 64वें स्थान पर रखा है। आइआइएमबी में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी मदन मोहन राज ने कहा, यह लगातार चौथा अवसर है जब कार्यकारी शिक्षा के क्षेत्र में आइआइएमबी को विश्व के शीर्ष 70 बी-स्कूलों में जगह मिली हो। रैंकिंग से कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों के अंतरराष्ट्रीयकरण में मदद मिलेगी। सूची में शामिल प्रबंधन संस्थानों को विभिन्न मानकों के आधार पर जगह दी जाती है। इसमें संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्लेसमेंट सुविधा, बुनियादी सुविधाएं, व्याख्याता, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर आदि बातों को ध्यान में रखा जाता है।
Published on:
22 May 2018 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
