3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतो बेगलूरु के दिनेश बोहरा व बेंगलूरु नॉर्थ के इंदरचंद बोहरा अध्यक्ष मनोनीत

दीपक श्रीश्रीमाल व सुधीर गादिया महामंत्री बने

3 min read
Google source verification
Dinesh bohara

जीतो बेगलूरु के दिनेश बोहरा व बेंगलूरु नॉर्थ के इंदरचंद बोहरा अध्यक्ष मनोनीत

बेंगलूरु. जीतो बेंगलूरु के दो भागों में विस्तारित जीतो बेंगलूरु के समिति सदस्यों व बोर्ड सदस्यों की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। जीतो बेंगलूरु नॉर्थ के चयनित बोर्ड सदस्यों में अध्यक्ष पद के लिए इंदरचंद बोहरा के नाम पर सर्वसम्मति बनी। जबकि जीतो बेंगलूरु के चयनित समिति सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए दिनेश बोहरा के नाम पर सहमति जताई।

रविवार दोपहर बाद चामराजपेट स्थित जीतो कार्यालय में आयोजित जीतो बेंगलूरु की प्रथम कार्यकारिणी सभा में सदस्यों ने दिनेश बोहरा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना। निर्वाचन के बाद दिनेश बोहरा ने अशोक गजानन, दिलीप कोठारी, पवन रांका व उदय जैन को उपाध्यक्ष, दीपक श्रीश्रीमाल को महामंत्री, अशोक मेहता को कोषाध्यक्ष व अक्षय मेहता को सह कोषाध्यक्ष तथा श्रीपाल बच्छावत व संजय भंडारी को मंत्री नियुक्त किया। साथ ही सुनीता गांधी को महिला विंग अध्यक्ष व मोनिका पिरगल को मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया। पिंकेश मेहता को युवा विंग अध्यक्ष व संदीप पगारिया को महामंत्री नियुक्त किया।
एक होटल में आयोजित जीतो बेंगलूरु नॉर्थ की प्रथम बोर्ड सभा में चयनित निदेशकों में अध्यक्ष के रूप में इंदरचंद बोहरा के नाम पर सहमति बनी। अध्यक्ष के रूप पदभार ग्रहण करने के बाद इंदरचंद बोहरा ने प्रवीण शाह, राजेश मूथा, सिद्धार्थ बोहरा व सुभाष खिंवेसरा को उपाध्यक्ष, सुधीर गादिया को महामंत्री, विजय जैन को कोषाध्यक्ष, मिश्रीमल कटारिया व देवराज बोहरा को सह कोषाध्यक्ष तथा कमल पुनमिया, देव सामर, प्रमोद बाफना व सिद्धार्थ पटवा को मंत्री नियुक्त किया। महामंत्री सुधीर गादिया ने बताया कि जीतो बेंगलूरु नार्थ की महिला व युवा विंग पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। निदेशक रमेश बोहरा को कार्यालय निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पदाधिकारियों के मनोनयन के अवसर पर जीतो एपेक्स एडवाइजरी बोर्ड अध्यक्ष तेजराज गुलेच्छा ने दोनों चेप्टरों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जीतो की व्यवस्था के अनुरूप जीतो बेंगलूरु का विस्तार करते हुए दो चेप्टर बनाए गऐ हंै परंतु जीतो के विकास, जरूरतमंदों की सेवा, सदस्यों की आर्थिक उन्नति व जीतो कनेक्ट के लिए दोनों चेप्टर मिलकर व आपसी सहमति से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों में कहीं भी प्रतिस्पर्धा न होकर जनहित व विकास के कार्यों में बढ़ोतरी होगी। जीतो केकेजी जोन अध्यक्ष नरेंद्रसिंह सामर ने कहा कि जीतो का विस्तार लीडरशिप विकास एवं सदस्यों के आपसी मिलाप में बढ़ोतरी के लिए किया गया है। जीतो एपेक्स के पूर्व उपाध्यक्ष पारस भंडारी ने कहा कि उनको जीतो के अंतिम सदस्य तक पहुंच बनानी है। एपेक्स श्रमण आरोग्यम के अध्यक्ष रमेश हरण ने कहा कि जैन बंधुओं को भक्ति व श्रमण आरोग्यम जैसी योजनाओं के बारीक से बारीक कार्यों तक पहुंच बनानी होगी।
जीतो के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बोहरा ने बताया कि जीतो बेंगलूरु के पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल खिंवेसरा, अशोक नागोरी, एपेक्स निदेशक विनोद जैन, संजय सेठिया, हितेश पालरेचा ने दोनों चेप्टरों के सभी पदाधिकारियों को शुभ-कामनाएं प्रेषित कीं।