3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिचुनचनगिरी मठ प्रमुख से मिले एचडी कुमारस्वामी

भेंट के दौरान किसी भी राजनीतिक मसले पर चर्चा नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 27 Oct 2018, 5:37 PM IST

hdk

आदिचुनचनगिरी मठ प्रमुख से मिले एचडी कुमारस्वामी

बेंगलूरु. मंड्या लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने शुक्रवार सुबह आदचिुनचनगिरी मठ के प्रमुख निर्मलानंद नाथ स्वामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे काफी देर तक अकेले में चर्चा की।

मठ प्रमुख से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि यह स्वामी से उनकी शिष्टाचारवश भेंट थी जिसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भेंट के दौरान किसी भी राजनीतिक मसले पर चर्चा नहीं हुई।

गौरतलब है कि निर्मलानंदनाथ स्वामी ने हाल में दिल्ली में हिंदू धर्म आचार्य सभा में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। स्वामी के दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद कुमारस्वामी की स्वामी से इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कौतूहल बना हुआ है।

---
आइआइएमएस की कार्ल माक्र्स पर संगोष्ठी 9 नवम्बर को
माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य होंगे मुख्य वक्ता
बेंगलूरु. भारतीय माक्र्सवादी अध्ययन संस्थान (आइआइएमएस) की स्थानीय इकाई की ओर से 9 नवंबर को शाम 4:30 बजे से इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी सभागार में आज का दौर और कार्ल माक्र्स विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता समाजवादी चिंतक, प्रखर वामपंथी और भाकपा माले के राष्ट्रय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य होंगे।

संस्थान की स्थानीय इकाई की बैठक संयोजक गोपाल मणि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। मणि ने बताया कि संगोष्ठी में शहर के जाने माने बुद्धिजीवी, वामपंथी पार्टियों के नेता, टे्रड यूनियन नेता, छात्र, युवा और महिलाएं हिस्सा लेंगी। बैठक में संस्थान की लेखा, बसव, निर्मला, नारायण, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

---

मधुमेह पर सम्मेलन आज से
मैसूरु. भारत में मधुमेह के अध्ययन के लिए अनुसंधान सोसाइटी, कर्नाटक चैप्टर अपने 14वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन शनिवार से जेएसएस मेडिकल कॉलेज के श्री राजेंद्र सभागार में करेगा। मैसूरु मेडिकल कॉलेज व अनुसंधान संस्थान की प्राचार्य डॉ. के. आर. दाक्षायाणी उद्घाटन करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक