मूल मुनि की जयंती मनाई
बेंगलूरु. राजाजीनगर स्थानक में साध्वी संयमलता, साध्वी अमितप्रज्ञा, कमलप्रज्ञा, सौरभप्रज्ञा आदि ठाणा चार के सान्निध्य में उपाध्याय प्रवर मूल मुनि की 97वीं जयंती जप दिवस के रूप में मनाई गई। सभा में साध्वी अमितप्रज्ञा ने कहा कि नवकार महामंत्र के चतुर्थ पद पर सुशोभित उपाध्याय प्रवर मूल मुनि का जन्म पाली में हुआ। जन्म से ही धर्म के प्रति गहरी श्रद्धा व आस्था रखते हैं। उनके पास सरस्वती भंडार की अक्षय निधि है। साध्वी सौरभप्रज्ञा ने कहा कि जाप दो चीज सिद्धि और प्रसिद्धि देता है। प्रसिद्धि की इच्छा से नहीं, सिद्धि की इच्छा से जाप करते हैं तो पाप, ताप, संताप का क्षय होता है। अष्ट दिवसीय लोगस्स साधना के तृतीय दिवस 350 श्रावकों ने भाग लिया। बाल संस्कार शिविर में 200 से अधिक बच्चों को व्यसन मुक्त जीवन और संस्कार युक्त जीवन जीने की बात समझाई गई।