28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को था अफेयर का शक, पत्नी को लाइव दी मौत की सजा; कर्नाटक में वीडियो कॉल पर मरते हुए बेटी को दखते रह गए ससुराल वाले

husband kills wife video call Karnataka: बागलकोट में चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की। आरोपी ने फंदे पर लटकी 23 वर्षीय पत्नी के तड़पने का वीडियो बनाकर मायके वालों को वीडियो कॉल पर दिखाया।
2 min read
Google source verification
karnatak murder case

अफेयर के शक में पत्नी की मार डाला पति, फोटो सोर्स- एक्स (@matrubhumi )

Karnataka Bagalkot murder case:कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां चरित्र पर शक के चलते एक शख्स ने अपनी 23 साल के पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी पति ने महिला को फंदे पर लटकाया और उसके माता-पिता को वीडियो कॉल करके अपनी ही बेटी को तड़प-तड़पकर मरते देखने पर मजबूर कर दिया।

पहले लकड़ी के लट्ठे से पीटा, फिर फंदे पर लटकाया

इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना रविवार शाम बिलागी तालुका के गलागली गांव में घटी। मृतका की पहचान भाग्यश्री जिगलूर (23) और आरोपी पति की पहचान प्रवीण जिगलूर के रूप में हुई है। प्रवीण को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पहले लकड़ी के मोटे लट्ठे से भाग्यश्री की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया।

मायके वालों को वीडियो कॉल कर दिखाया खौफनाक मंजर

सनकी आरोपी पति का पगलपन यही नहीं खत्म हुआ, बल्कि जब भाग्यश्री फंदे पर लटकी हुई जिंदगी और मौत के बीच सांसों के लिए संघर्ष कर रही थी, तब प्रवीण ने अपने फोन से उसके माता-पिता को वीडियो कॉल मिला दिया। बेबस माता-पिता फोन की स्क्रीन पर अपनी मासूम बेटी को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखने के सिवा कुछ न कर सके। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के तड़पने का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और परिचितों को भी शेयर कर दिया।

सुलह का झांसा देकर मायके से लाया था वापस

पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवादों और प्रताड़ना से तंग आकर भाग्यश्री करीब दो महीने पहले प्रवीण का घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। कुछ ही दिन पहले प्रवीण अपने ससुराल पहुंचा और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह अब सब कुछ भूलकर शांति से रहेगा। उसकी बातों पर विश्वास करके भाग्यश्री उसके साथ वापस आ गई, लेकिन घर लौटने की ही शाम आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बिलागी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग