9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्पा ने संभाली प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान

पार्टी को मजबूत करने में उनका साथ देंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
spe

पुष्पा ने संभाली प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार वे पार्टी से महिलाओं को कम से कम पांंच टिकट देने की मांग करेंगी

बेंगलूरु. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा अमरनाथ ने सोमवार को पद ग्रहण किया और कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के साथ ही महिला सदस्यता का अभियान चलाएंगी।

उन्होंने कहा कि वे विभिन्न प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास मे लेंगी। वे शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों का दौरा कर ब्लॉक स्तर से ही महिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार वे पार्टी से महिलाओं को कम से कम पांंच टिकट देने की मांग करेंगी।

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी हेब्बाल्कर ने कहा कि वे पुष्पा की हर सभंव सहायता करेंगीं और पार्टी को मजबूत करने में उनका साथ देंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष ईश्वर खन्ड्रे समेत कई नेता उपस्थित थे।