बेंगलूरु. चेन्नई-जोलारपेट रेलखंड पर काटपाडी के निकट सेवूर मे रविवार सुबह एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरने के कारण बेंगलूरु और चेन्नई के बीच रेल यातायात कुछ घंटे बाधित रहा। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 12639 बृंदावन एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 22625 चेन्नई-बेंगलूरु डबल डेकर एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 12609 चेन्नई-बेंगलूरु एक्सप्रेस और ट्रेन सं. 12607 लालबाग एक्सप्रेस के परिचालन में करीब दो घंटे का विलंब हुआ।