6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोरवाल संघ का क्षमापना कार्यक्रम संपन्न

सचिव गौतम पोरवाल ने तीन वर्षों का ब्यौरा पेश किया
2 min read
Google source verification
jainism

पोरवाल संघ का क्षमापना कार्यक्रम संपन्न

बेंगलूरु. पोरवाल संघ का वार्षिक सम्मेलन एवं क्षमापना कार्यक्रम रमेा पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर अगले तीन वर्ष के लिए इसी कमेटी को नियुक्त किया गया। सचिव गौतम पोरवाल ने तीन वर्षों का ब्यौरा पेश किया। संचालन शांतिलाल पोरवाल ने किया जबकि प्रवीण पोरवाल ने धन्यवाद दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

राजा होकर भी कर्मों की सत्ता में अनाथ होते हैं
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में सिटी स्थानक में डॉ समकित मुनि ने सोमवार को चेलना रानी की कथामाला को आगे बढ़ाते हुए कहा कि महाराजा श्रेणिक ने जब जैन संतों की साधना का बल देखा तो धीरे धीरे वह नरम होता गया और एक प्रसंग पर उन्हें अनाथी मुनि के दर्शन हुए।
उन्होंने बताया कि जब अनाथी मुनि के परिचय जानना चाहा तो अनाथी मुनी ने कहा कि मैं अनाथ हूं। रत्नों की खान के मालिक का बेटा, अरबों खरबों का मालिक, माता-पिता, भाई, पत्नी, पुत्र आदि सुखद एवं समृद्ध परिवार होते हुए भी कर्मों की सत्ता में मैं अनाथ था।

आंखों की भयंकर वेदना को सैंकड़ों वैद्य मिलकर भी ठीक नहीं कर सके, न ही परिजनों का स्नेह-दुआ और सेवाएं ठीक कर सके, लेकिन जैसे ही संकल्प लिया कि यह वेदना ठीक हो जाए तो मैं आजीवन सामयिक की आराधना करूंगा तो भयंकर वेदना भी, असाध्य रोग भी रातों रात ठीक हो गई। प्रारंभ में पूछीसूणम संपूठ का वांचन करवाया गया। भवांत मुनि, जयवंत मुनि ने तपस्वियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। चंदनकुमार बोहरा, धर्मचंद नंदावत ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। विरदीचंद मोगरा, जेठमल नंगावत ने लाभार्थियों का अभिनन्दन किया। अध्यक्ष कैलाशचंद बोहरा ने स्वागत किया। संचालन मंत्री सुशीलकुमार नंदावत ने किया।

---

गुजराती लोकगायिका किंजल 21 को बेंगलूरु में
बेंगलूरु. डी वाइट्स ग्रुप की ओर से आगामी 21 अक्टूबर को पैलेस ग्राउंड में आयोजित होने वाले एक दिवसीय डांडिया रास कार्यक्रम में गुजराती लोक गायिका किंजल दवे प्रस्तुति देगी। गु्रप के दिलीप खंडेलवाल, उत्तम पंवार, पुष्पेंद्र रायसोनी, राजेश वैष्णव, दिनेश प्रजापत तैयारियों में लगे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग