19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो मुमुक्षु बहनों का संघ द्वारा दीक्षा अनुमति पत्र का कार्यक्रम

हनुमंतनगर संघ में हुआ कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
दो मुमुक्षु बहनों का संघ द्वारा दीक्षा अनुमति पत्र का कार्यक्रम

दो मुमुक्षु बहनों का संघ द्वारा दीक्षा अनुमति पत्र का कार्यक्रम

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर के तत्वावधान में एवं श्रमण संघीय उपप्रवर्तक श्रुतमुनिव तपस्वी रत्न अक्षर मुनि, साध्वी सुशीलकंवर आदि ठाणा के सान्निध्य में गुरुवार सुबह 9 बजे संजय रांका की पुत्री मुमुक्षु धनश्री व संतोष की पुत्री मुमुक्षु सविता निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र की दीक्षा से पूर्व सुबह ९ बजे संयम जीवन की आज्ञा पत्र दोनों परिवार की दिया गया। आज्ञा पत्र लिखाई का कार्यक्रम हनुमतनगर संघ अध्यक्ष कल्याणसिंह बुरड़, संघ सचिव भंवरलाल गादिया के नेतृत्व में हनुमंत संघ सह ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयंबिल आराधिका साध्वी आगमश्री व अक्षर मुनि, संघ अध्यक्ष कल्याणसिंह बुरड़ और ट्रस्टियों ने दोनों मुमुक्षु बहनों के भावी सफल संयमित जीवन की कामना करते हुए उनके संयम पथ पर आगे बढऩे के लिए अनुमोदना की।
श्रुतमुनि ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटा सम्प्रदाय में जिनकी भी दीक्षा हुई है वे सभी जालना, औरंगाबाद,करमाला, गोशाला के थे। आज कर्नाटक के बेंगलूरु स्थित हनुमंतनगर संघ में पहली बार यह अवसर आया है जब दोनों मुमुक्षु वैरागिन बहनों का संयम दीक्षा आज्ञा अनुमति पत्र के लेखन का कार्यक्रम चतुर्विध संघ के तत्वावधान में उमंग पूर्वक सानंद संपन्न हुआ। इस अवसर पर हनुमंतनगर संघ पदाधिकारियों के साथ नवयुवक मंडल, महिला मंडल द्वारा दोनों की खोल भराई का भी कार्यक्रम रखा गया। दोनों बहनों ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए गुरु भगवंतों मैया के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित की। उन्होंने हनुमंतनगर संघ के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संघ मंत्री भंवरलाल गादिया ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग