मैसूरु. राजस्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुशालनगर के कोप्पा, घंडिनपेट, अयप्पा मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। मौके पर उम्मेद सिंह बालावत, सुरेश रावल, प्रचीण रावल, वालाराम पटेल, बाबूराम पटेल, गोपाल पुरोहित, नाथूराम बुजर आदि मौजूद थे। इधर, सेव कोडुगू नामक वाट्सअप ग्रुप के सदस्यों ने कोडुगू जिले के पन्ने गांव में घर- घर जाकर पीडि़तों को ढंाढस बंधाया और राहत सामग्री वितरित की। सुनील, दिलीप, नितिन, शृंगार, वचन मौजूद थे।